फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में अग्निकांड: कुफरी के चीनी बंगला में चार ढाबे जले, एलपीजी सिलिंडर फटा

Tue, 17 May 2022 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पर्यटक स्थल कुफरी के चीनी बंगला में कुफरी-चायल मार्ग पर बने चार ढाबों में मंगलवार को आग लग गई। आग लगने के बाद एक गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। इससे ढाबे पूरी तरह आग की लपटों में घिर गए।
विज्ञापन
कुफरी के चीनी बंगला में चार ढाबे जले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे पर्यटक स्थल कुफरी के चीनी बंगला में कुफरी-चायल मार्ग पर बने चार ढाबों में मंगलवार को आग लग गई। आग लगने के बाद एक गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। इससे ढाबे पूरी तरह आग की लपटों में घिर गए। छोटा शिमला फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर भगत राम ठाकुर की अगुवाई में पहुंचे बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ठाकुर ने बताया कि सुबह 8:20 बजे अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


इसके तुरंत बाद वाटर टेंडर के साथ जवान मौके के लिए भेज दिए थे। उन्होंने बताया कि आग में करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।   आग की इस घटना में कृ ष्णचंद, दिनेश कुमार, प्रकाश और रविंद्र खशिया का ढाबा और डेली नीड्स की दुकान जली है। आग में आठ फ्रीज, जूसर मशीन, खाने की सामग्री, बर्तन और फर्नीचर जल गया। स्टेशन फायर ऑफिसर भगत राम ठाकुर ने बताया कि 12:00 बजे आग पर काबू पाकर दमकल विभाग की टीम लौट आई थी। आग लगने का कारण गैस रिसाव बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें