फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फर्नीचर उद्योग में भड़की आग, छह घरों के बिजली उपकरण भी जले

Mon, 08 Jan 2024 05:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर)

सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना सुजानपुर के तहत बैरी पंचायत के बाड़ू गांव में स्थापित न्यू विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज में आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
फर्नीचर उद्योग में भड़की आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस थाना सुजानपुर के तहत बैरी पंचायत के बाड़ू गांव में स्थापित न्यू विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज में आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि इंडस्टी के साथ लगते छह घरों घरों के बिजली उपकरण जल गए हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उधर सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इंडस्ट्री प्रबंधक सुरेश कुमार पुत्र केहर सिंह ने कहा कि रविवार को दोपहर बाद एकाएक उनके फर्नीचर औद्योगिक ईकाई में आग लग गई।

विज्ञापन


आग लगने से पहले बिजली की तारों में एक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद तारों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उद्योग को अपनी चपेट में ले लिया और सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान के भीतर फोम गद्दे, बेड बॉक्स, अलमारियां, सोफा सेट सहित अन्य सामान भरा हुआ था जोकि राख हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों व सुजानपुर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, इस संबंध में बिजली बोर्ड के एसडीओ इंजीनियर गोपाल भाटिया ने कहा कि घटना की सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें