फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत विधार्थियों को किया सम्मानित

Mon, 08 Jan 2024 01:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में सोमवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत कक्षा छठी से आठवीं कक्षा तक के 18 विधार्थियों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विधार्थियों को सम्मानित किया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में सोमवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत कक्षा छठी से आठवीं कक्षा तक के 18 विधार्थियों को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया था।  ग्रुप एक में प्रथम स्थान पर अनन्या शर्मा, अदिति ठाकुर और निशांत का स्थान पर रहा। ग्रुप दो में रुचि, राहिव और कार्तिक दूसरे स्थान पर रहे। ग्रुप तीन में नवीन, निशांत और निखिल ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह और कुमारी ममता प्रभारी राष्ट्रीय अविष्कार अभियान व अन्य अध्यापकों ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विधार्थियों को अंग्रेजी की डिक्शनरी, सामान्य ज्ञान की पुस्तकें, कापियां और पेन वितरित किए। इस मौके पर मीनाक्षी, सुभाष, अनु वाला, मुकेश शर्मा, कुमारी ममता, किरण वाला, सुषमा आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने बच्चों को कठिन मेहनत करने और उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें