फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएनएच के पास फास्टफूड कार्नर में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल के समीप सड़क पर बने एक भवन की तीसरी मंजिल में चल रहे फास्टफूड कार्नर में शनिवार सुबह करीब 4:25 बजे अचानक आग भड़क गई। इस घटना में फास्टफूड कार्नर का करीब तीन लाख का सामान जल गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर छोटा शिमला और माल रोड से स्टेशन फायर ऑफिसर टेक चंद और लीडिंग फायरमैन जिया लाल की अगुवाई में पहुंची 12 जवानों की टीम ने पानी से आग को बुझाकर साथ लगती दुकानों को जलने से बचाया। करीब साढ़े पांच बजे तक आग बुझाने का क्रम चलता रहा। मंडलीय अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही लग सकेगा।
आग की घटना मेें यदि आग और भड़कती तो, साथ लगती दुकानें भी चपेट में आ सकती थीं। उन्होंने कहा कि आग से करीब तीन लाख का फास्टफूड कार्नर का सामान जला है। बचाव दल ने करीब ढाई करोड़ की संपत्ति को सुरक्षित बचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें