फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी रिसाव से भड़की आग, दुकान और गोदाम राख, धमाके की आवाज सुन घरों से बाहर निकले लोग

Thu, 30 Jan 2020 05:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के कॉलेज रोड पर तड़के आग लगने से एक दुकान और गोदाम राख हो गए। अग्निकांड इतना भयंकर थी कि कॉलेज रोड के तमाम बाशिंदे अपने घरों से बाहर आ गए। साथ लगती दुकानों में भी आग फैलने का खतरा बढ़ गया।  दमकल विभाग को सुबह 4.35 पर इसकी सूचना दी गई। 

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कॉलेज रोड पर चाय की दुकान से एक जोरदार धमाका हुआ, यह धमाका सिलिंडर फटने का था।

धमाके से चाय की दुकान की छत के परखचे उड़ गए। आग दुकान में फैलती चली गई और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। इस आग ने पीछे एक साइकिल के गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। इससे गोदाम मालिक को लाखों का नुकसान हो गया। वहीं साथ लगती जूतों की दुकान और रेस्टोरेंट को भी नुकसान हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए।

स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की इस मुहिम में अपना पूरा योगदान दिया। अफरातफरी के माहौल के बीच बढ़ती आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को क़रीब तीन घंटे का समय लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दमकल विभाग के फायर अधिकारी मणि राम ने बताया कि सूचना मिलने पर कर्मी आग बुझाने चले गए। प्रारंभिक छानबीन में ऐसा लग रहा है कि चाय की दुकान में रखे सिलिंडर के फटने से आग लगी है। आग के कारणों का पूरी तरह खुलासा अभी नहीं हुआ है। उधर, तहसीलदार विजय सांगा ने घटनास्थल का दौरा किया है। प्रभावित परिवार को उन्होंने आर्थिक सहायता जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें