फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन स्कूलों में इस दिन से नहीं होंगे वार्षिक समारोह, विभाग ने लगाई रोक

Thu, 30 Jan 2020 05:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर राज्य सरकार ने शुक्रवार से समारोहों के आयोजनों पर रोक लगा दी है। यह रोक फरवरी-मार्च महीने में रहेगी। शिक्षा सचिव का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे सी पालरासू ने वीरवार को उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशकों को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि आने वाले दिनों में वार्षिक परीक्षाएं होने वाली हैं। इसके चलते स्कूलों में हो रहे वार्षिक समारोहों व अन्य कार्यक्रमों से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ऐसे में इस तरह के आयोजनों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूल प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें