फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में भड़की आग, 12 मवेशी जिंदा जले, मकान भी राख

Tue, 22 Dec 2020 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
विज्ञापन
मवेशी जिंदा जले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत कुंहर के घडयाच (खरयूटी) गांव में सोमवार रात गोशाला में आग लगने से दो जर्सी गाय सहित 10 बकरियां और साथ लगता मकान भी राख हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कौशल्या निवासी खरयूटी घर में अपने परिवार के साथ थी। अचानक घर के साथ बनी गोशाला में शॉट सर्किट हुआ। जिस कारण गोशाला में रखे घास ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते गोशाला जलकर राख हो गई। इसके अलावा गोशाला के साथ बने मकान सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


कौशल्या का परिवार घर के दरवाजे बंद करके अंदर बैठा था। आग लगने की सूचना फोन पर उन्हें आसपास के ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलते ही कौशल्या व उसका परिवार घर से बाहर निकला, लेकिन तब तक मवेशी जल चुके थे। गनीमत रही कि पीड़ित परिवार के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं पहुंची। आसपास के ग्रामीणों ने एकत्र होकर आग को बुझाने की कोशिश की। वहीं पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते ही एसएचओ मोती सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग की घटना में लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार को गांव के ही एक व्यक्ति के घर में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें