हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का बिगुल बजते ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने समर्थित प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भाजपा ने जिला सोलन के 17 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। उधर, कुल्लू भाजपा ने भी 14 में से पांच जिला परिषद वार्डों में उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। अन्य पदों पर अभी पेच फंसा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने सोलन जिला परिषद के 17 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार सोलन जिले के दाडला वार्ड से हीरा कौशल, धुंदन से भुवनेश्वरी शर्मा, डूमैहर से ओम प्रकाश शर्मा, कुनिहार से रविंद्र परिहार, सिरीनगर से सुनीता रोहाल, सलोगड़ा से कुमारी शीला, सपरून से तीर्थ राम ठाकुर, धर्मपुर से दर्पणा ठाकुर, कसौली गढ़खल से भीमावती, दाड़वा से रमेश ठाकुर, बरोटीवाला से अमर संधु, खेड़ा से शांति देवी, मझौली से पुष्पा देवी, दभोटा से सुशीला ठाकुर, बवासनी से राहुल शर्मा, रतवाड़ी से कमला देवी व कुंडलू जुखाड़ी से कर्म सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
प्रदेश भाजपा ने जिला सिरमौर के 17 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक नौहराधार वार्ड (सामान्य) से मोरध्वज चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है। संगड़ाह वार्ड (ओबीसी महिला) से सीमा देवी, कांडो भटनोल से चंद्रकला, गवाली (अनुसूचित जाति महिला) से उर्मिला देवी, शिल्ला (ओबीसी) से मामराज शर्मा, कमरऊ (महिला) सुमीता देवी, भंगयाणी (महिला) प्रेमलता, बद्रीपुर (अनुसूचित जाति) सरवन कुमार, माजरा (महिला) पुष्पा चौधरी, रामपुर भारापुर (अनुसूचित जाति) मनीष चौहान, बनकला वार्ड (महिला) निर्मला देवी, कालाअंब वार्ड (अनुसूचित जाति महिला) पुष्पा, ददाहू (सामान्य) से सुरेंद्र सिंह सूर्या, बाग पशोग (महिला) ललिता शर्मा, नारग (सामान्य) सुभाष शर्मा, शिलांजी (सामान्य) से सतीश ठाकुर व देवठी मझगांव (सामान्य) से सुनील ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रदेश कार्यालय सचिव की ओर से जारी करने की पुष्टि की है।
जिप कमरऊ वार्ड से मीरा देवी होंगी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी
सिरमौर की जिला परिषद कमरऊ वार्ड-6 से कांग्रेस ने मीरा देवी को जिला परिषद सदस्य के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशी तय कर दिया है। मंगलवार को शिलाई ब्लॉक और पांवटा ब्लॉक कांग्रेस की संयुक्त बैठक में यह फैसला लिया गया। इस सीट पर कुल 16 ग्राम पंचायतें हैं जिसमें पांवटा विस क्षेत्र की 11 और शिलाई विस क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान और पांवटा के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की अध्यक्षता में बैठक हुई।
सोलन में कांग्रेस ने इन वार्डों से उतारे प्रत्याशी
वहीं कंडाघाट में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमे विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल मौजूद रहे। बैठक में विधानसभा क्षेत्र की जिला परिषद की सीटों के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का चयन किया गया । इसमे जिला परिषद वार्ड सिरीनगर के लिए निर्मला ठाकुर, वार्ड सलोगड़ा के लिए बलदेव ठाकुर और जिला परिषद वार्ड कुनिहार के लिए विवेकानंद परिहार को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया। बैठक में अध्यक्ष बीसीसी संजीव ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के सचिव हमिंद्र ठाकुर, डीसीसी सोलन के उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा समेत अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।