फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों से भरी चलती बस में अचानक भड़की आग, मची अफरातफरी

Tue, 30 Jul 2019 11:55 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 कुल्लू-मनाली एनएच-3 के बीच 15 मील में एक वोल्वो डीलक्स कोच में सोमवार रात अचानक आग लग गई। आग की इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन बस जलकर राख हो गई। चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


  बस में चालक के अलावा कंडक्टर और एक अन्य व्यक्ति था। हालांकि बस के सभी यात्री मनाली में उतार दिए थे। इसके बाद चालक-परिचालक खाना खाने के लिए पतलीकूहल आए थे। आग की घटना से करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। 20 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है।

देररात तक सड़क पर वोल्वो बस से चिंगारी उठती रही। अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वोल्वो डीलक्स कोच यूपी 38 बीटी 2720 सोमवार रात करीब दस बसे पतलीकूहल से मनाली की ओर जा रही थी। बस को चालक केशव चला रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रशासन को सौंपी नुकसान की रिपोर्ट

चलती बस में पीछे आग लगी थी। लेकिन चालक को इस बात का पता नहीं था। पीछे से आ रहे एक वाहन चालक ने जब यह देखा तो उसने चालक को बताया कि बस में आग लगी हुई है।

इसके बाद  चालक ने पहले कंडक्टर और अन्य व्यक्ति को उतारा। आखिर में जान बचाने को स्वयं खिड़की से कूद गया। इससे उसके पैर में भी हल्की चोट आई है।

आग की सूचना पाकर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। देर रात एनएच में पेश आए हादसे को लेकर 15 मील में लोगों का जमावड़ा लग गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। 

फायरमैन प्रेम सिंह ने कहा कि 15 मील में एक वोल्वो डीलक्स कोच में आग लगी है। इससे 20 लाख का नुकसान और 20 लाख की संपत्ति बचाई गई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पर बस में लगी आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंप दी गई है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें