फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: एलपीजी सिलिंडर फटने से लगी आग, घर राख, जिंदा जला मकान मालिक

Tue, 11 May 2021 05:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, करसोग(मंडी)

सार

घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 15 हजार की राशि जारी कर दी है।  उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचना है कि सिलिंडर फटने से आग लगी है।  प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर सहायता दे दी गई है।
विज्ञापन
मकान जलकर राख। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग की पंचायत थाच थर्मी के कमांद गांव में सिलिंडर फटने से चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया। एक दर्दनाक हादसे में  52 वर्षीय मकान मालिक की भी जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार करसोग घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 15 हजार की राशि जारी की गई।  जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने जैसे ही मकान की छत से धुआं निकलते देखा तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का  प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि काबू नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन


देखते ही देखते चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में मकान मालिक झांसीलाल की जलकर मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों  ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी। इसके बाद अग्निशमन वाहन भी घटनास्थल पर पहुंच गया और तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन तब तक पूरा मकान जलकर राख हो चुका था। इस मकान में झांसी लाल अकेला ही रहता था,  जबकि उसका परिवार  दूसरी जगह मकान में रहता था। तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचना है कि सिलिंडर फटने से आग लगी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। झांसीलाल खेतीबाड़ी करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें