फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के हर जिले में खुलेंगे खादी मित्र केंद्र, बोर्ड ने शुरू की तैयारी

Tue, 11 May 2021 05:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 खादी मित्र केंद्रों में खादी वस्तुओं और हस्तनिर्मित वस्तुओं को बेचा जाएगा। खादी मित्र केंद्र खुलने से कई बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में लोकमित्र केंद्रों की तर्ज पर अब खादी मित्र केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए खादी बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में खादी मित्र केंद्र खोलने के बाद यहां लोगों को देसी उत्पादों की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक जिले के लोगों को खादी उत्पाद खरीदने में आसानी रहेगी। उन्हें घर द्वार ही यह उत्पाद मिल जाएंगे। इन खादी मित्र केंद्रों में खादी वस्तुओं और हस्तनिर्मित वस्तुओं को बेचा जाएगा।

विज्ञापन


खादी मित्र केंद्र खुलने से कई बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। जो पहले से ही खादी वस्तुओं का निर्माण करते हैं, वह बड़े पैमाने पर उत्पादन करेंगे और इन खादी मित्र केंद्रों में उत्पाद बेचेंगे। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते इन केंद्रों के खुलने में अभी देरी हो रही है। हालात सामान्य होते ही केंद्रों को खोला जाएगा। खादी उद्योग बोर्ड हमीरपुर के सहायक विकास अधिकारी रविकांत ने कहा कि लॉकडाउन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें