लालसिंगी में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में भड़की आग।
- फोटो : संवाद
जिला मुख्यालय में शुक्रवार को दो स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। इसमें पहले मामले में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) के सरकारी निवास पर एक कमरे में आग लग गई। इसमें करीब 1.5 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। दूसरे मामले में शहर के समीप वार्ड नौ में बनी झुग्गियों में दोपहर को भीषण आग लग गई। इस दौरान करीब 21 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस मामले में करीब दो लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
एडीसी निवास स्थान के एक कमरे में लगी आग का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। झुग्गियों में लगी आग के कारण का पता नहीं चल पाया है।
जिला मुख्यालय स्थित एडीसी ऊना के निवास स्थान पर एक कमरे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कमरे से धुआं निकलना शुरू हो गया। घटना के दौरान निवास स्थान पर कोई भी मौजूद नहीं था। बच्चे स्कूल जा चुके थे व एडीसी खुद जिम के लिए गए हुए थे। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान कमरे में रखे बेड बॉक्स, एलईडी, गद्दे व एसी जलकर राख हो गया।
आग लगने के कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। दूसरे मामले में दोपहर के समय शहर के वार्ड नौ व लालसिंगी के बार्डर पर बनी झुग्गियों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते 21 झुग्गियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिस समय यह घटना हुई उस समय अधिकतर मजदूर काम पर गए हुए थे। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
शुक्रवार को दो स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इसमें पहला मामला एडीसी निवास स्थान पर एक कमरे में आग लग गई। इसमें डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दूसरे मामले में लालसिंगी से समीप झुग्गियों में आग लग गई। इस दौरान करीब 21 झुग्गियां जली हैं। इस दौरान करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।-
अशोक कुमार, फायर स्टेशन अधिकारी ऊना।