फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: टापरी के समीप पूनंग में सड़क पर पलटी पिकअप, एक युवक की मौत, 1 घायल

Fri, 21 Nov 2025 03:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के दिला किन्नौर में एक बोलेरो पिकअप पलट गई और पिकअप में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक घायल हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सड़क पर पलटी पिकअप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टापरी के समीप पूनंग सड़क पर एक बोलेरो पिकअप पलट गई और पिकअप में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए भावानगर अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार रात को बोलेरो पिकअप संख्या एचपी 26-2640 में सवार होकर अंशु नेगी (26) निवासी काफनू अपने दोस्त सूर्य प्रकाश (32), निवासी किल्बा, किन्नौर को टापरी छोड़ने जा रहा था। जैसे ही पिकअप टापरी के समीप पहुंची तो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सडक़ पर ही पलट गई। इस हादसे में सूर्य प्रकाश के सिर पर गहरी चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके  पर पहुंचा। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए टापरी अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पिकअप चालक को उपचार के लिए भावानगर अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क पर पिकअप पलटने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि चालक जख्मी हुआ है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें