फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

Fri, 05 Jun 2020 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड़ी कला स्थित ईऑन हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आठ घंटे लग गए। जानकारी के अनुसार सैनिटाइजर बनाने वाली इस कंपनी में रात की शिफ्ट लगाने केे बाद कर्मचारी सुबह पांच बजे अपने घर चले गए।

विज्ञापन


इसके बाद वहां एक ही कर्मचारी रुका था। अचानक आग लगने से यह कर्मचारी भी कंपनी के भीतर ही फंस गया। इसने 101 नंबर पर फोन कर अग्निशमन विभाग को सूचना दी। करीब 6 बजे फायर ब्रिगेड बद्दी की गाड़ियां पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सबसे पहले आग की लपटों में फंसे कंपनी के ऑपरेटर रंजीत सिंह को सुरक्षित निकाला।

इसके बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। इसके लिए उन्हें नालागढ़ तथा वर्धमान से पानी की गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। आग से कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ है। कंपनी में कच्चे माल के अलावा तैयार माल भी था। गोदाम में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है। कंपनी की बहुमंजिला इमारत को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


फायर अफसर टेक चंद ने बताया कि कंपनी में तैनात एक कर्मचारी ने सुबह 6 बजे फायर ब्रिगेड ऑफिस में फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही दो गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। एक गाड़ी नालागढ़ से तथा एक गाड़ी वर्धमान स्पिनिंग मिल की भी मंगवाई गई। आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें