फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: बद्रीपुर स्थित दवा इकाई में भयंकर आग से करोड़ों का नुकसान

Wed, 12 Oct 2022 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

आग इतनी भयानक थी कि फायर टीमों को भी आग पर काबू पाने में पांच घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
आग बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर जिले के बद्रीपुर में सृष्टि बॉयोटेक दवा इकाई में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि आग शॉर्टसर्किट से भड़की। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। दमकल टीमें और राजस्व विभाग नुकसान का जायजा लेने में जुटा है। सही आकलन के बाद ही नुकसान का पता लगेगा। इस अग्निकांड में फैक्टरी प्रबंधन को करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह नौ बजे अचानक ही फैक्टरी से आग की लपटें और धुआं आसमान की ओर दिखाई दिया। लिहाजा, कंपनी में तैनात कर्मचारी बाहर एनएच की तरफ को भाग निकले। फैक्टरी से मजदूरों को भी आनन-फानन में बाहर निकाला गया। इसकी जानकारी प्रबंधन ने दमकल विभाग को दी। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। यहां ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि इस उद्योग में मेडीक्रीम व लोशन ट्यूब तैयार होती हैं। आग इतनी भयानक थी कि फायर टीमों को भी आग पर काबू पाने में पांच घंटे का समय लग गया। इस इकाई के आसपास रिहायशी मकान और दुकानें भी हैं जिन्हें खतरा पैदा हो सकता था, लेकिन दमकल विभाग ने आग पर काबू पाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति समय रहते बचा ली। इस दौरान पुलिस को यातायात भी एकतरफा (वन वे) करना पड़ा। 
विज्ञापन


अग्निशमन केंद्र प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दोपहर बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस बीच आसपास के आवासीय घरों व दुकानों समेत करोड़ों की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचाया गया। तहसीलदार पांवटा साहिब वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि आग से हुए नुकसान की आकलन के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इकाई के मालिक रोहित भाटिया ने कहा कि आग लगने से तीन करोड़ से अधिक क्षति हुई है। नुकसान का आंकलन होने के बाद नुकसान की सही जानकारी मिल सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें