फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चौपाल में दो जगह अग्निकांड, दो मकान और पांच दुकानें जलकर राख

Fri, 22 Dec 2023 08:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू)

सार

प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल चौपाल में गुरुवार रात को अग्निकांड की दो घटनाओं में करोड़ों रुपये की संपत्ति राख हो गई है। दो मकान, पांच दुकानें, दो गोशालाएं, दो रसोईघर और सेब के 620 फलदार पौधे जलकर नष्ट हो गए। 
विज्ञापन
चंबी में आग से करोड़ाें का नुकसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल चौपाल में गुरुवार रात को अग्निकांड की दो घटनाओं में करोड़ों रुपये की संपत्ति राख हो गई है। दो मकान, पांच दुकानें, दो गोशालाएं, दो रसोईघर और सेब के 620 फलदार पौधे जलकर नष्ट हो गए। पहली घटना में चौपाल शिमला मार्ग पर चंबी में आग लगने से एक मकान और चार दुकानें जलकर नष्ट हो गई हैं। । बताया जा रहा है कि आग पहले रिहायशी मकान में भड़की और देखते ही देखते दुकानों में फैल गई। चौपाल से फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये की संपत्ति आग की भेंट चढ़ चुकी थी। दूसरी घटना में ग्राम पंचायत भराणू के लागधार में घासणी से भड़की आग की चपेट में आने से चार कमरों का एक घर, दो गोशालाएं, दो रसोईघर और सेब के 620 फलदार पौधे जलकर नष्ट हो गए।

विज्ञापन


करमदीन और उसके बेटे सलीम, जहीर आलम, नजीर, नसीर के संयुक्त घर में रखे लाखों रुपये के कृषि उपकरण, स्प्रे की दवाएं, खाद, सेब की खाली पेटियां, ट्रे और सामान आग की भेंट चढ़ गया। तहसीलदार नेरवा श्याम ठाकुर ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है। लागधार में श्याम लाल पुत्र हरिदत्त के साठ, दिनेश कुमार पुत्र जवाहरू के 120, देवेंदर पुत्र रामिया के 50, हेमचंद पुत्र अमर चंद के 15, मोहन लाल पुत्र भोला दत्त के 120, भवानी दत्त पुत्र तुलसी राम के 50, मोहम्मद हसीन पुत्र खलील के 30, ताहिर पुत्र युसूफ के 40 और कमलेश पुत्र मंदा के 20 सेब के पौधे जले हैं। चौपाल शिमला मार्ग पर चंबी में आग लगने से एक मकान और पांच दुकानें जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई है। उन्होंने कहा कि चंबी में कमाल चंद पुत्र दिलमी राम, रमेश पुत्र लायक रामबीस, रोशना देवी पुत्री चंदिया राम, प्रदीप पुत्र प्रकाश, दयानंद पुत्र सुखराम की दुकानें जलकर राख हो गई हैं।

टापरी के समीप घासनी में लगी आग, मकान सहित सेब बगीचे को नुकसान
उधर, किन्नौर टापरी के समीप घासनी में आग लगने से ऋषिकेश, जनकपुरी सहित चगांव क्षेत्र में लाखों का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से एक मकान सहित सेब के बगीचे को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों सहित अग्निशमन विभाग, वन विभाग और पुलिस थाना टापरी की टीम ने लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आरओ मनमोहन सिंह ने बताया कि आग लगभग 15 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली गई थी। उधर, नायब तहसीलदार टापरी चैन राम ने बताया कि अभी तक करीब 12 लाख नुकसान आंका गया है। पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर प्रशासन की ओर 10 हजार की राहत राशि प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें