फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी पर कारोबारियों को चार लाख जुर्माना

Mon, 26 Sep 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स में हेराफेरी करने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। दशहरा उत्सव को ध्यान में रखते हुए विभागीय टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। दो दिनों में विभागीय टीम ने मनाली, भुंतर और बजौरा में टैक्स चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब चार लाख रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


विभाग की सख्त कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने बजौरा, भुंतर और मनाली में दबिश देकर टैक्स में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की है। पर्यटन नगरी कुल्लू में इन दिनों दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। उत्सव को ध्यान में रखते हुए बाहरी राज्यों से सामान लाया जा रहा है।

इसे ध्यान में रखते हुए विभाग की टीमें विभिन्न जगहों पर नाका लगाकर ट्रांसपोर्टरों की चेकिंग कर रही हैं। इस दौरान बिना बिल और बिल में गड़बड़ी पाए जाने पर विभागीय अधिकारी नियमानुसार कार्रवाई कर रहे है। करीब आधा दर्जन मामलों में विभाग की टीमों ने चार लाख रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा उत्सव के लिए विभाग चौकस

रोजाना टीम सरकार को चूना लगाने वाले कारोबारियों और अन्य पर शिकंजा कस रही है। इधर, आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला के आयुक्त डा. रमेश शर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों दबिश के दौरान अनियमितताएं और बिना बिल सामान लाने पर करीब चार लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। टैक्स चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा।

दशहरा उत्सव को लेकर आबकारी एवं कराधान विभाग चौकस हो गया है। करीब एक माह से विभागीय टीमें लगातार दबिश देकर बिना बिल आ रहे सामान पर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। जबकि वर्तमान में अब उत्सव नजदीक आने पर विभाग ने पूरा फोकस बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों पर कर दिया है। बिना बिल या अनियमितता पर टीम सख्ती से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें