फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पत्नी के थे नाबालिग से संबंध, पति का किया खून

Mon, 26 Sep 2016 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
muder
कभी-कभी प्यार में इंसान इतना अंधा हो जाता है कि वह रिश्ते-नातों का कत्ल करने से भी पीछे नहीं रहता। हैदराबाद के नालगोंडा जिला से ऐसी ही वारदात सामने आई है, जहां पत्नी प्रवलिका ने अपने पति पुलया का खून बेरहमी से खून कर दिया। मामले में हैदराबाद के हयातनगर पुलिस ने पत्नी एम प्रवलिका(25), उसके प्रेमी(16) और पड़ोसी को गिरफ्तार किया है।


डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार इन लोगों पर पति पुलया की लाश को बाइक पर ले जाते हुए ठिकाने लगाने का आरोप है। दरअसल, प्रवलिका और उसके नाबालिग प्रेमी ने पुलया की हत्या करने के बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए पड़ोसी की बाइक का इस्तेमाल किया, लेकिन उनका यह प्लान कारगर साबित नहीं हुआ।

मार्केटिंग कंपनी में जूनियर मार्केटिंग सुपरवाइसर पुलया पत्नी के अवैध संबंध से अक्सर परेशान रहता था और उसे इस रिश्ते को खत्म करने के लिए दबाव बनाता था। इसके लिए पति ने रहने के अलग-अलग जगह भी बदले।
विज्ञापन

नाराज पत्नी ने झगड़ों के साथ साथ पीनी शुरू की शराब

- फोटो : demo pic
पत्नी प्रवलिका को प्रेमी के साथ रहना पसंद करती थी। जब पति ने उसे ऐसा करने से रोका तो दोनों में झगड़े होने लगे। वहीं नाबालिग प्रेमी लगातार प्रवलिका के संपर्क में बना रहा। एक दिन प्रवलिका और प्रेमी ने प्लान बनाकर पुलया की हत्या कर दी। इसके बाद जब वे लाश को ठिकाने लगाने के लिए बाइक पर जा रहे थे, उस दौरान पैर हवा में लटक रहा था।

पुलिस ने नाकेबंदी के दौरन शक होने पर जब दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने पुलया को बेहोश बताया और कहा कि ज्यादा नशा करने की वजह से उसकी हालत खराब है और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
Next
AU ऐप में पढ़ें