फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय कर्मचारियों के छूट रहे पसीने, जानिए क्यों?

Sun, 21 Dec 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सचिवालय के योजना विभाग की एक फाइल गायब होने से हड़कंप मच गया है। विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। इस फाइल को ढूंढने में अफसरों के पसीने छूट रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


विभाग ने सचिवालय में एक सर्कुलर जारी करके सभी विभागों से फाइल के बारे में जानकारी मांगी है। योजना विभाग की ओर से 1988 में रिसर्च ऑफिसर के प्रमोशन के लिए आरएंडपी रूल्स बनाया गया था। इसकी मूल फाइल सचिवालय से गायब हो चुकी है।

इसी फाइल पर नीचे से ऊपर तक के अफसरों के हस्ताक्षर किए गए थे। यह फाइल कब से गायब है, इसका भी अंदाजा योजना विभाग के अफसरों को नहीं है। सूत्रों का कहना है कि इस फाइल को विभाग का ही एक कर्मचारी अपने साथ ले गया है, लेकिन उस कर्मचारी तक विभाग के अफसर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन


खुद के बचाव के लिए सर्कुलर जारी करके इतिश्री कर ली गई है। यह फाइल कब से गुम है, इसका अंदाजा किसी को नहीं है। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जब एक व्यक्ति ने जानकारी मांगी, तब से योजना विभाग के अफसरों के होश उड़ गए हैं। इसके बाद इस फाइल की तलाश शुरू की गई है।
विज्ञापन


तलाश जारी है
योजना विभाग की फाइल गुम हुई है। इसकी तलाश शुरू कर दी गई है। सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।
- उत्तर सिंह, उप सचिव, योजना विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें