फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: झाड़ियों में मिला भ्रूण, पुलिस ने कब्जे में लिया

Sat, 16 Oct 2021 06:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)

सार

जंगलबैरी बटालियन में कार्यरत एक मुख्य आरक्षी दूध लेने के लिए जा रही थी। जाखू गांव में सुजानपुर संधोल मुख्य सड़क किनारे झाड़ियों में कुछ कुत्ते किसी चीज को नोंच रहे थे। नजदीक जाकर देखा तो वह बच्चे के आकार का मृत भ्रूण था। 
विज्ञापन
झाड़ियों में मिला भ्रूण(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के घुमारवीं के बाद अब उपमंडल सुजानपुर के गांव जाखू में ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां झाड़ियों में मृत भ्रूण मिला है। सूचना मिलते ही थाना सुजानपुर की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बीते शुक्रवार सुबह जंगलबैरी बटालियन में कार्यरत एक मुख्य आरक्षी दूध लेने के लिए जा रही थी।

विज्ञापन


जाखू गांव में सुजानपुर संधोल मुख्य सड़क किनारे झाड़ियों में कुछ कुत्ते किसी चीज को नोंच रहे थे। नजदीक जाकर देखा तो वह बच्चे के आकार का मृत भ्रूण था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सुजानपुर पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 318 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें