फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Meeting Shimla: बीएल संतोष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक, दिल्ली जाकर रिपोर्ट देंगे

Thu, 08 Sep 2022 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष गुरुवार को शिमला पहुंचे। संतोष ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर फीडबैक लिया, जिस पर वह दिल्ली जाकर रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
बीएल संतोष में बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष गुरुवार को शिमला पहुंचे। संतोष ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर फीडबैक लिया, जिस पर वह दिल्ली जाकर रिपोर्ट देंगे। शिमला में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और राज्य संगठन महामंत्री पवन राणा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन


गुरुवार को पीटरहॉफ शिमला में संतोष ने शिमला संसदीय क्षेत्र के सभी पूर्व जिला और मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। इसमें 60 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। संतोष ने पार्टी कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में भी हिस्सा लिया। उन्होंने भाजपा राज्य कार्यालय चक्कर में भाजयुमो की भी बैठक ली, जहां उन्होंने मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी रैली पर चर्चा की। इसमें रैली के प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने रैली को सफल बनाने का पूरा रोडमैप पेश किया।


बीएल संतोष का दौरा हिमाचल में भाजपा के काडर को बढ़ाने वाला : राणा 

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिमाचल की राजनीति में रिवाज बदलने के लिए कमर कस ली है। वे राज्य में मिशन रिपीट को लेकर उत्साहित हैं। इस बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा को सत्ता में लाने का संकल्प लिया। प्रदेश सह चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि बीएल संतोष का दौरा हिमाचल में भाजपा के काडर को बढ़ाने वाला है। बहुत सारे संगठनात्मक मुद्दे हैं, जिन पर इन बैठकों में गहन चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं ने सभी बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लिया। 

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे में संतोष ने चारों संसदीय क्षेत्रों में बैठकें लीं 
बीएल संतोष ने राज्य के चारों संसदीय क्षेत्रों में बैठकें लीं। उन्होंने पहले दिन कांगड़ा और हमीरपुर से शुरुआत की, जहां उन्होंने इसी तरह की बैठकों में भाग लिया। वीरवार को वह मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक में भाग लेने के बाद शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक में शामिल होने के लिए शिमला पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें