फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एकमात्र टोल प्लाजा के सभी लेन फास्टैग से लैस

Sat, 14 Dec 2019 12:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के एकमात्र टोल प्लाजा के सभी लेन में फास्टैग की सुविधा शुरू हो गई है। यदि आपकी गाड़ी पर फास्टैग का स्टीकर नहीं लगा है तो कैश लेन में आपको दोगुना टोल देना होगा। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर रायसन के ढोलू नाला में इकलौता टोल प्लाजा है। यहां अत्याधुनिक सुविधा शुरू हो गई है जिससे जाम नहीं लगेगा। हालांकि, अपना काम करवाने के लिए रोजाना कुल्लू के दो-तीन चक्कर लगाने वाले स्थानीय लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। एनएचएआई के इस फैसले से कार मालिकों में खलबली है।

विज्ञापन


फास्टैग सुविधा 15 दिसंबर से शुरू हो रही है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रवण मांटा ने बताया कि कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 (अब राष्ट्रीय उच्च मार्ग-3) पर ढोलू नाला टोल प्लाजा की सभी लाइनें शतप्रतिशत फास्टैग संचालित हो गई हैं। नई व्यवस्था लागू करने को लेकर मंडी-कुल्लू जिला प्रशासन ने टोल प्लाजा का प्रयोग करने वाले सभी वाहन मालिकों को फास्टैग सुविधा लेने की अपील की है।

विज्ञापन

उधर, अचानक फास्टैग की मांग बढ़ने से उपलब्धता में भी समस्या आ रही है। दोगुने टोल टैक्स से बचने के लिए लोग अपने वाहनों पर फास्टैग लगवा रहे हैं। सर्वर पर लोड बढ़ने की वजह से फास्टैग सर्वर से कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में कई गाड़ियों को फास्टैग लगवाने के बाद भी कैश ही देना पड़ रहा है। 

हर कंपनी का अलग पैकेज
फास्टैग लगाने के पीछे कंपनियां अलग-अलग तरीके के ऑफर के साथ पैकेज दे रही हैं। आईसीआईसीआई की तरफ 400 रुपये चार्ज किया जा रहा है, जिसमें 200 रुपये रिचार्ज के और 200 सिक्योरिटी के तौर पर लिए जा रहे हैं।

सिक्योरिटी मनी बाद में लौटा दी जाएगी। उधर, पेटीएम 150 रुपये ले रही है और 150 रुपये का ही रिचार्ज कर रही है। इसी तरह से अन्य कंपनियां भी ऑफर दे रही हैं। कुछ कंपनियां 600 रुपये तो कुछ 500 रुपये के पैकेज दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें