फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बस में ट्रांसपोर्टर को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूट ली नकदी, HRTC की बस में वारदात; बेसुध पड़ा रहा पीड़ित

Thu, 08 Jan 2026 11:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब(सिरमाैर)

सार

दिल्ली से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात
विज्ञापन
पीड़ित किसान अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से पांवटा साहिब आ रही एचआरटीसी की बस में शातिरों ने नशीला पदार्थ सूंघाकर यात्री से नकदी लूट ली। देर रात दस बसे दिल्ली से आने वाली बस यहां बस अड्डा पहुंची। बेसुध ट्रांसपोर्टर को सुबह लोगों ने अड्डा परिसर पर पड़ा देख कर परिजनों को सूचित किया। इसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ आगामी उपचार को रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


गिरिपार क्षेत्र के ग्राम दुगाना निवासी ट्रांसपोर्टर बलबीर पुंडीर के छोटे भाई गुमान सिंह पुंडीर और रिश्तेदार जगदीश तोमर ने बताया कि सूचना मिलने पर सुबह अस्पताल उपचार को पहुंचाया गया है। परिजनों का कहना है कि बलबीर पुंडीर जयपुर सौंठ की फसल की पेमेंंट लेने गए थे। दिल्ली से पांंवटा साहिब के लिए रात्रि सेवा वाली एचआरटीसी की बस में वापस आ रहे थे। किसी ने नशीला पदार्थ सूंघाकर नकदी लूट ली है।

रात को करीब 10 बजे बस पांवटा पहुंची। सभी सवारियों उतर गईं। चालक-परिचालक ने बलबीर सिंह को उठाने का प्रयास किया। बेसुध होने पर उठा कर बस अड्डा परिसर में छोड़ दिया। इसके बाद चौकीदार को बात बताई। चौकीदार ने 112 नंबर पर सूचित कर दिया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। सुबह कुछ लोगों ने ट्रांसपोर्टर को पहचान लिया, परिजनों को सूचित कर दिया। इसके बाद छोटे भाई गुमान सिंह अन्य लोगों के साथ पहुंचे। सिविल अस्पताल साहिब में मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. मुनीष व हड्डी रोग विशेषज्ञ नवनीत कोहली ने जांच की। सुबह पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एवी राघव ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बलबीर पुंडीर को आगामी उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यदि थाने में सूचना प्राप्त करने के बाद भी किसी पुलिस कर्मी ने किसी तरह की कोताही बरती है, तो नियमानुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने उचित कार्रवाई की उठरई मांग
पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर, बलबीर पुंडीर के छोटे भाई पूर्व में शिक्षा मंत्री के ओएसडी डॉ मामराज पुंडीर, केंद्रीय हाटी समिति महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, अधिवक्ता दिनेश पुंडीर ने इस मामले में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है और उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सूचित करने के बावजूद लापरवाही की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें