शिमला जिले के चनोग धमून वार्ड नंबर नौ से 26 वर्षीय सपना कुमारी ने 678 वोटों से जीत हासिल की है। सपना ने पूर्व प्रधान रही पूनम चंद्रिका को हराया। एमकॉम करने के बाद नौकरी करने की बजाय सपना ने जनसेवा के लिए बीडीसी का चुनाव लड़ा और एकतरफा जीत हासिल की।
विज्ञापन
कहा किउन्हें पता है कि गांव के लोग किन किन समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनका लक्ष्य रहेगा कि आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष पहुंचाया जाए और योजना बनाकर दूर किया जाए।