फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागली और ताराहाल बने बेस्ट क्लीन स्कूल

Fri, 06 Jun 2014 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद की ओर से गेयटी थियेटर में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘राइज योर वाइस नॉट सी लेवल’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान सचिव पर्यावरण एवं वन तरुण श्रीधर ने शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर छोटा शिमला, पंचायत भवन, ऑकलैंड हाउस, संजौली और चौड़ा मैदान से स्कूली बच्चों ने पर्यावरण रैली भी निकाली। यह रैली गेयटी थियेटर पहुंचकर समाप्त हुई।

कार्यक्रम में पर्यावरण पर आधारित तीन स्किट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यर्थ प्रदार्थों से बने वस्त्रों का प्रदर्शन भी किया गया। पेंटिंग में सीनियर वर्ग में सेंट एडवर्ड स्कूल के शिवम, जूनियर वर्ग में डीएवी स्कूल टुटू से आदित्य, सीनियर वर्ग की पृथ्वी दिवस पेंटिंग प्रतियोगिता में खलीनी स्कूल के मयंक, जूनियर वर्ग में डीएवी लक्कड़ बाजार से आर्यन ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


‘ग्रीटिंग कार्ड डिजाइनिंग प्रतियोगिता’ में समरहिल स्कूल से अंबिका ने पहला, ‘बेस्ट क्लीन एंड ग्रीन स्कूल प्रतियोगिता’ में सरकारी स्कूलों में फागली जबकि निजी स्कूलों में ताराहाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। ‘बेस्ट एनईएसी रिपोर्ट 2013-14’ में मशोबरा स्कूल, जैव विविधता विषय पर आधारित पोस्टर का पुरस्कार ताराहाल स्कूल की प्रांजल ने जीता।

सफाई कर्मचारी में नरेश कुमार को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को भी प्रदर्शित किया गया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला घणाहट्टी में आयोजित किए गए पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के तहत हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ग्यारहवीं कक्षा के छात्र नवनीत ने पहला, राज कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में जैसमिन आगे

भाषण प्रतियोगिता में जैसमिन हाउस की गरिमा शर्मा व सनफलावर हाउस के वरिष्ठ वर्ग से वैशाली पंवर प्रथम रही, निबन्ध लेखन में सुरेखा व नीना शर्मा व चित्रकला में शीना शर्मा व कृतिका शर्मा अव्वल रही। स्कूल के छात्रों ने घणाहट्टी बाजार में शिक्षकों के साथ मिलकर जागरूकता रैली भी निकाली।

इसमें छात्रों ने हाथ में पर्यावरण बचाओं के संदेश लिखी पट्टिकाओं के माध्यम से पेड़ लगाने और धरा को हरा भरा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मोहन लाल जलोटा शाखा प्रवन्धक एसबीआई घणाहटी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. लक्ष्मी राम शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और छात्रों को पर्यारवरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें