फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan Crime News: फर्जी पुलिसकर्मी बन एक लाख ठगे, दुकानदार को पीटा, गाड़ी में हो गए फरार

Sun, 10 Sep 2023 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्की में एक कारोबारी के साथ फर्जी पुलिस बनकर आए शातिरों ने एक लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका चौथा साथी नाबालिग भी इस मामले में संलिप्त है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुरेंद्र कुमार निवासी अर्की ने शिकायत दी कि उसकी दुकान पर कुछ लोग आए। इसकी जानकारी दुकान में कार्यरत मस्त राम ने दी। उसने बताया कि दुकान में खुफिया पुलिस विभाग में कार्यरत लोग आए हैं और दुकान में पड़े कैश को कब्जे में ले लिया है। 

उसके बाद मस्त राम से फोन करवाया और जल्दी दुकान में आने को कहा। जब वह दुकान पर पहुंचा तो उन तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। उसके बाद एक काले रंग की गाड़ी लेकर वहां पर युवक आया, वह भी उनका साथी था। इन चार व्यक्तियों ने इन दोनों को जबरन गाड़ी में बिठा लिया और कांगरी धार ले गए। वहां जाकर और पैसे की मांग की। कहा कि पैसा नहीं दिया तो जान से मार देंगे। 
विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति ने सात सितंबर उनको उनकी मांग के अनुसार एक लाख रुपये दिए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर इस बारे में उसने किसी को भी बताया तो झूठे केस में फंसा देंगे। इसके बाद  थाना अर्की में केस दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान अशोक निवासी पेवठा, शालाघाट, हेमचंद और मोहित निवासी फलोदन दाड़लाघाट के तौर पर हुई है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें