फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक ने मानी गलती, शशांक को दिया 500 डॉलर का पुरस्कार

Sun, 25 Mar 2018 02:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर के शंशाक मेहता को फेसबुक की सुरक्षा नीति में दोष निकालने पर फेसबुक की ओर से पुरस्कार राशि दी गई है।

विज्ञापन


उनकी शिकायत पर न सिर्फ कंपनी ने अपनी गलती मानी बल्कि भूल सुधार कराने के लिए युवक को 500 डॉलर का पुरस्कार भी दिया है। 

शंशाक मेहता ने बताया कि वे पिछले काफी समय से साइबर सुरक्षा के ऊपर काम कर रहे हैं। फेसबुक लाइट पर लॉगिन करने पर शो पासवर्ड ऑप्शन आती थी जो कि सुरक्षा के मद्देनजर काफी भूल थी।

Trending Videos
विज्ञापन

फेसबुक की हॉल ऑफ फेम में भी दर्ज

उन्होंने इस बात को फेसबुक के अधिकारियों के सामने रखा व अधिकारियों ने इस बात को स्वीकार भी किया। उन्होंने बताया कि इस सुरक्षा चूक को उजागर करने के बाद उनका नाम फेसबुक की हॉल ऑफ फेम में भी दर्ज किया जाएगा। 

वहीं कंपनी ने उन्हें 500 डॉलर पुरस्कार के रूप में दिए हैं। उक्त राशि भारत की मुद्रा के अनुसार करीब 33 और 34 हजार के बीच में बनती है। फेसबुक से सम्मान पाकर गदगद शंशाक ने कहा, फेसबुक ने अब अपनी गलती में सुधार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें