फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में ‘सेल डिपो’ बने निजी स्कूलों में होगी छापामारी

Thu, 04 Apr 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सेल डिपो बन चुके प्रदेश के निजी स्कूलों में छापामारी करने की तैयारी शुरू हो गई है। मनमाने तरीके से फीस बढ़ोतरी करते हुए स्कूलों में किताबें, जूते, वर्दी और बैग बेचने के खिलाफ अभिभावकों के आंदोलन से शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि आबकारी एवं कराधान महकमे को कार्रवाई के लिए कहा गया है। स्कूलों में किताबें, वर्दी, जूते बेचने वालों पर कार्रवाई करने का अधिकार आबकारी एवं कराधान विभाग के दायरे में आता है। 

विज्ञापन

स्कूलों को चेताया जाएगा

बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय में निजी स्कूलों में हुई फीस बढ़ोतरी को लेकर बैठक आयोजित हुई। फैसला लिया कि कार्रवाई से पहले निजी स्कूल प्रबंधकों से जिलों में उपनिदेशक गुरुवार और शुक्रवार को अंतिम बैठक करेंगे। इस दौरान स्कूलों को चेताया जाएगा। बैठक के बाद भी निजी स्कूलों की मनमानी बंद नहीं हुई तो 15 अप्रैल से ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।

उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि चार और पांच अप्रैल को जिलों में होने वाली बैठकों में निजी स्कूलों से ऑडिट रिपोर्ट, शिक्षकों को दिए जा रहे वेतन, शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता, बीते साल के मुकाबले इस साल की फीस बढ़ोतरी और किताबें, वर्दी व जूते बेचने को लेकर जानकारी ली जाएगी। निदेशक ने बताया कि इस मामले को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें