हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को सीबीआई की गवाही शुरू हो गई। एजेंसी ने बुधवार को वीरभद्र सिंह के रामपुर स्थित पुश्तैनी महल पर छापेमारी टीम में शामिल रहे अधिकारी का बयान दर्ज कराया है।
मामले की सुनवाई 4 व 5 अप्रैल को भी जारी रहेगी। मामला 10 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है। पटियाला हाउस अदालत के विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज के समक्ष सीबीआई के अधिवक्ता ने वीरभद्र सिंह की बेटी की शादी के मौके पर 2017 में उनके महल पद्म पैलेस पर छापेमारी करने गई टीम में शामिल रहे तरुण शर्मा का बयान दर्ज कराया।