इन पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
सीनियर डॉफ्टसमैन, एचआरटीसी चालक, स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट, ग्रुप इंस्पेक्टर, फिशर असिस्टेंट, एनएम, ऑडियो मेट्रीशियन, ऑडियो मेट्रिक असिस्टेंट, ब्लॉक प्रोगाम मैनेजर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, डेंटल मैकनिक, डिस्पेंसर, फीमेल हेल्थ वर्कर, एमओ, एमओ (आयुष), ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट, मल्टी रिहैबिलिटेशन वर्कर, रेडियोग्राफर, आरबीएसके मैनेजर, स्टाफ नर्स के लिए साक्षात्कार होंगे।
साथ ही टीबी हेल्थ विजिटर, सीनियर लैब सुपरवाइजर, लैब तकनीशियन, मेडिकल लैब तकनीशियन ग्रेड 2, लैब अटेंडेंट, फार्मासिस्ट (एलोपैथी), फार्मासिस्ट(आर्युवेदा), सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, वेटरनरी फार्मासिस्ट, अकाउंटेंट, अकाउंटेंट कम मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर, जेओए (अकाउंटस), जूनियर अकांउटेंट, सीनियर असिस्टेंट (अकाउंटस), असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर, सेरी कल्चर इंस्पेक्टर के पदों के लिए भी साक्षात्कार होंगे।
तकनीकी सुपरिंटेंडेंट, माइनिंग इंस्पेक्टर, जूनियर कोच, जेई (सिविल), रेफ्रिजरेटर प्लांट ऑपरेटर, सब स्टेशन अटेंडेंट, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, सब फायर ऑफिसर, टीजीटी (मेडिकल), टीजीटी नॉन मेडिकल, एलटी, शास्त्री, कंडक्टर, ड्राइंग मास्टर, जेबीटी आदि पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। वहीं, ऊना, मंडी, कुल्लू और शिमला के लिए दैनिक वेतन भोगी (क्लास फोर) के साक्षात्कार भी होंगे।