फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी राहुल गांधी से भी चुनाव लड़ने का आदेश करे तो भी लड़ूंगा : राकेश वर्मा

Wed, 11 Oct 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग के पूर्व विधायक राकेश वर्मा ने सीएम वीरभद्र सिंह के ठियोग से चुनाव लड़ने की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है। वर्मा ने कहा - अगर भाजपा का राहुल गांधी से भी चुनाव लड़ने का आदेश होगा तो भी मैं चुनाव लडू़ंगा।
विज्ञापन


स्टोक्स के वीरभद्र के लिए ठियोग का चुनाव मैदान छोड़ने की अटकलों के बीच भाजपा नेता राकेश वर्मा ने ये एलान किया। राकेश वर्मा ठियोग से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

उन्होंने वर्ष 1993 के चुनाव में विद्या स्टोक्स को हराया और पिछले 2012 के चुनाव में वे स्टोक्स के खिलाफ भाजपा के प्रत्याशी थे तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस बार भी वे ठियोग से भाजपा के टिकट के सबसे मजबूत दावेदार हैं।
विज्ञापन


तमाम चर्चाओं के बीच बुधवार को पूर्व विधायक राकेश वर्मा ने कहा कि पार्टी का चुनाव लड़ने का या अन्य तरह से सेवा करने का जो भी आदेश होगा, वह उन्हें मंजूर है।

भारतीय जनता पार्टी 75 साल में रिटायर कर देती है, मगर कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों की शुरुआत ही 84 साल की उम्र में करती है। इससे बड़ा मजाक और क्या होगा। कांग्रेस डूबती नाव है, जो इतिहास की तरफ जा रही है। सीएम तो शिमला में तारकोल बिछाने के भी शिलान्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें