इसी दौरान मनाली से बिलासपुर की ओर आ रही एक कार को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार के डैश बोर्ड पर रखे गए दो पैकेट से 498 ग्राम चरस बरामद की गई।
पूर्व विधायक के बेटे के अलावा तीनों आरोपियों की पहचान अभिषेक ठाकुर पुत्र रमेश चंद निवासी चांदपुर बिलासपुर, आकाश पुत्र अनिल कुमार डियारा सेक्टर बिलासपुर, अमन शर्मा पुत्र विजय कुमार निवासी रामपुर के रूप में हुई है।
अन्य तीनों आरोपियों में से भी एक आरोपी के नाबालिग होने की आशंका है। हालांकि, इस बारे संबंधित थाने से जानकारी मंगवाई गई है।
गत वर्ष घातक नशे चिट्टे का कारोबार करने वाले कुछ आरोपियों के साथ पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के नाबालिग बेटे को डियारा सेक्टर में पकड़ा गया था। इस दौरान यहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था।
रात को एक बजे के करीब एसपी की अगुआई में मामले को शांत करने के लिए फ्लैग मार्च करना पड़ा था। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।