फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की संस्कृति है नाटी पसंद नहीं है तो डीजे चला लें मुकेश: बलदेव तोमर

Thu, 21 Jun 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
Baldev Tomar
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नाटियों वाला सीएम बताने के मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि नाटी हिमाचल की संस्कृति है। यदि नेता प्रतिपक्ष को नाटी पसंद नहीं हैं तो वे डीजे चलाएं।

विज्ञापन


तोमर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू बौखलाहट में है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांच महीने के कार्यकाल में 1900 करोड़ रुपये की पर्यटन योजना, बागवानी के लिए 1688 और पेयजल एवं सिंचाई के लिए 798 करोड़ रुपये की योजनाएं केंद्र से लाए हैं।

पांच महीने में जो कार्य हुए वह कांग्रेस पांच साल में नहीं कर पाई। नेता प्रतिपक्ष की बयानबाजी से जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस अपने खिसकते जनाधार के चलते बौखला गई है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर का प्रदेश की संस्कृति से लगाव है। सीएम व्हाट्सऐप पर भी लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष नहीं बन पाने की वजह से छटपटा रहे हैं अग्निहोत्री: बिक्रम

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री पर तीखा वार किया है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने का दुख दिन-रात सता रहा है और इसी हताशा में वे अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री को यह समझना होगा कि विधानसभा में उनकी पार्टी के विधायकों की संख्या इतनी नहीं है कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया जाए।

सिर्फ यही वजह है कि वे सरकार पर बिना-वजह निशाना साधने के बहाने दबाव बनाकर अपने दिल की हसरत पूरी करना चाहते हैं और जनता की नजरों में बने रहना चाहते हैं। बिक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें मुकेश अग्निहोत्री से सहानुभूति है कि पार्टी ने उन्हें विधायक दल का तो बना दिया, लेकिन विधायक दल में उनकी पार्टी के इतने विधायक नहीं हैं कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया जाए।

उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री को सलाह दी कि अगर वे नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी चाहते हैं तो अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी इस तरह से करें कि कांग्रेस के कम से कम 23 विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचें, ताकि जयराम ठाकुर की आगामी सरकार में उनकी यह हसरत भी पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री को बेवजह बयानबाजी करने की बजाय अपनी पार्टी के कामकाज पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

सीएम पर मुकेश का बयान निंदनीय

वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री की ओर से मुख्यमंत्री पर की जा रही टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के किसी भी नेता अथवा विधायक का सरकार के मुखिया पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग और बयानबाजी निंदनीय है, जो सीधे प्रदेश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है।

जयराम ठाकुर प्रदेश के हर नागरिक के मुख्यमंत्री हैं। शासन संचालन में सभी निर्णय किसी एक व्यक्ति के नहीं हो सकते और सरकार के सभी मंत्रियों को अधिकार है कि वे अपने-अपने विभागों में बेहतर प्रदर्शन के लिए नए-नए तरीके सुझाएं। विपक्ष को इस पर भी आपत्ति है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बागडोर संभालते ही नए जोश और नई सोच के साथ प्रदेश को प्रगति के पथ लेने जाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें