फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे विक्रमादित्य के जन्मदिन पर खूब नाचे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह

Sat, 17 Oct 2020 10:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
विधायक विक्रमादित्य के जन्मदिन पर झूमे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधायक विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिन पर उनके निवास हॉली लॉज में शिमला ग्रामीण से उनके समर्थकों की खूब भीड़ जुटी। कई कांग्रेस नेता भी बधाई देने पहुंचे थे। हॉली लॉज में डोल नगाड़े बजाकर उनका अभिनंदन किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, सचिव हरिकृष्ण हिमराल और अन्य नेताओं ने विक्रमादित्य को जन्मदिन की बधाई दी। इस उपलक्ष्य पर केक काटे।  

विज्ञापन


इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और माता पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने लोगों का अभिनंदन स्वीकार कर आभार जताया। बेटे विक्रमादित्य के जन्मदिन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ग्रामीणों के साथ झूमे। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ाें की थाप पर बधाई देने पहुंचे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित युकां के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं बनूटी में लोगों ने विक्रमादित्य के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में पहुंचे विक्रमादित्य ने कहा कि वह इस निर्वाचन क्षेत्र के हमेशा ऋणी रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें