फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 20 दिन बाद भी दुबई गई कुठारना की युवती का नहीं मिला कोई सुराग

Sat, 06 Jan 2024 01:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के कुठारना गांव से दुबई गई युवती का करीब 20 से अधिक दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
दुबई - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के कुठारना गांव से दुबई गई युवती का करीब 20 से अधिक दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं, जिला पुलिस ने युवती के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए ओमान स्थित भारतीय दूतावास को पत्र लिखा है। पत्र में जिला पुलिस ने भारतीय दूतावास को एक मोबाइल नंबर भेजा है, जिसे ट्रेस करने का आग्रह किया गया है। युवत के परिजनों को जिस नंबर से वॉयस मैसेज आए थे, उसी नंबर को ट्रेस करवाने के प्रयास में जिला पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


ताकि युवती की सही लोकेशन पता की जा सके, जिसके चलते ओमान स्थित भारतीय दूतावास को जिला कांगड़ा पुलिस ने पत्र लिखा है। कुठारना की युवती 16 दिसंबर को चंडीगढ़ से दुबई के लिए गई थी, लेकिन वह ओमान पहुंच गई। युवती के भाई रोहित के अनुसार उसकी बहन ने जिस एजेंट से वीजा लगवाया था, वह दुबई का था, लेकिन उन्हें ओमान भेज दिया गया। जहां से उन्हें उनकी बहन का वॉयस मेसेज मिला था, जिसमें उसने कहा था कि ये सब एजेंट की मिलीभगत है, उन्हें ओमान एयरपोर्ट से करीब 10 किलोमीटर दूर रखा गया है। साथ ही उनके साथ सात से आठ अन्य युवतियां और भी हैं।

उधर, एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की लोकेशन ट्रेस करने के लिए ओमान स्थित भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर एक नंबर ट्रेस करने का आग्रह किया है। यह वही नंबर है, जिससे युवती के परिजनों को वॉयस मैसेज आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें