फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने लिया फैसला, निजी बसों में भी अब मशीन से देना होगा टिकट

Wed, 03 Jul 2019 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की तरह अब प्रदेश भर में निजी बस ऑपरेटरों को मशीन से ही सवारियों को टिकट देना होगा। ओवरलोडिंग और तय किराये से ज्यादा वसूलने की शिकायतों के बाद प्रदेश सरकार निजी ऑपरेटरों पर सख्ती करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इससे न सिर्फ अधिक किराया वसूलने की शिकायतों से निजात मिलेगी बल्कि ओवरलोडिंग पर भी सामान्य समय में निगरानी की जा सकेगी। प्रमुख सचिव परिवहन जेसी शर्मा ने कहा कि निजी ऑपरेटर आम तौर पर टिकट न देकर मनमाने रेट वसूलते हैं।

साथ ही चेकिंग न होने पर वह वाहन में क्षमता से कई ज्यादा सवारियों को ढोकर अपनी और सवारियों की जिंदगी को खतरे में डालते हैं। ऐसे में अब निजी सवारी वाहनों में भी टिकट मशीन से देने की व्यवस्था की जाएगी। इससे न सिर्फ टिकट देना जरूरी होगा बल्कि सामान्य चेकिंग से इतर टिकट मशीन की चेकिंग कर भी ओवरलोडिंग पर दोहरी निगरानी रखी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें