फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब मामला: मेडिकल स्टोर के बाहर लिखे जीएसटी नंबर से मंगवा लिया हजारों लीटर इथाइल अल्कोहल

Sun, 30 Jan 2022 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, रंगस (नादौन)

सार

मेडिकल स्टोर संचालक सरूप चंद ने बताया कि जहरीली शराब मामले को लेकर उन्हें सूचना दी गई कि पुलिस थाना सुंदरनगर में हाजिर होना है। वह दूसरे ही दिन थाने पहुंचे तो पता चला कि उनके मेडिकल स्टोर रंगस के जीएसटी नंबर पर इथाइल अल्कोहल मंगवाया जाता था, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब बनाने में प्रयोग होने वाले इथाइल अल्कोहल को महाराष्ट्र की एक फर्म से दूसरे के जीएसटी नंबर के माध्यम से मंगवाया गया है। जहरीली शराब मामले को लेकर जांच मालिक तक पहुंची, तब पता चला कि मेडिकल स्टोर के बाहर लिखे जीएसटी नंबर के माध्यम से इथाइल अल्कोहल मंगवाया गया है। 

विज्ञापन


रंगस में मेडिकल स्टोर संचालक सरूप चंद ने बताया कि जहरीली शराब मामले को लेकर उन्हें सूचना दी गई कि पुलिस थाना सुंदरनगर में हाजिर होना है। वह दूसरे ही दिन थाने पहुंचे तो पता चला कि उनके मेडिकल स्टोर रंगस के जीएसटी नंबर पर इथाइल अल्कोहल मंगवाया जाता था, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

सरूप चंद ने पुलिस को इस पर अपना बयान दिया है और जीएसटी नंबर के दुरुपयोग होने की शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके अलावा संयुक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी के पास भी शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग इस मामले की गहनता से जांच करे। सरूप चंद के पिता पुन्नू राम ने भी सीएम हेल्पलाइन नंबर 1100 पर शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें