फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से तबाही, दो बहे, एक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की तबाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो अलग अलग हादसों में जहां दो लोगों की पानी के तेज बहाव में बहकर मौत हो गई तो वहीं भूस्खलन होने से मकान पर गिरे मलबे के नीचे दबकर एक शख्स की जान चली गई।
विज्ञापन


नदियों का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांव और रिहायश पर भी खतरा मंडरा रहा है। पहला मामला हमीरपुर जिला के रंगस क्षेत्र का है। यहां पर बहने वाली कुनाह नदी में अचानक बढ़े जलस्तर में दो लोगों की बहकर मौत हो गई। दोनों मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर बरामद कर लिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से जारी भारी बारिश से प्रदेश में तबाही मचा दी है। नेशनल हाइवे सहित राजमार्गों में जगह जगह भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। नुकसान को देखते हुए सरकार ने सड़कों की मरम्मत के लिए 10 करोड़ की राशि जारी की है।
विज्ञापन

मलबे में दबकर एक की जान गई

हमीरपुर जिला के भोरंज क्षेत्र में एक मकान पर बारिश के कारण हुए भूस्‍खलन के कारण मलबे में दबकर एक शख्स की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को पेश आया। प्रशासन की मदद से मृतक के शव को‌ निकाला गया।

वहीं खड्ड के तेज बहाव में हमीरपुर का एक डेरी फार्म और पशुओं के बहने की सूचना भी मिली है। नालटी मसियाणा में नदी के किनारे बनी कई झुगियां पानी के तेज बहाव में बह गई। हालांकि अभी तक किसी भी शख्स के झुगियों के साथ बहने की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भी बारिश, नुकसान

शनिवार को भी राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र में सुबह के समय भारी बारिश हुई है। इससे जहां भूस्‍खलन के कारण संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है वहीं लोगों की परेशानियां और अधिक बढ़ गई है।

इससे पूर्व वीरवार को हमीरपुर की सिर खड्ड में पुल बहने से तीन लोगों की बहकर मौत हो गई थी। पिछले तीन दिनों में हुए हादसों में अभी आठ लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें