फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी में पकड़ होगी मजबूत, सूबे के 36 स्कूलों में खुली इंग्लिश लैब

Sat, 02 Mar 2019 09:11 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे। सूबे के 36 सरकारी स्कूलों में इंग्लिश लैब खोली गई हैं। यह प्रयोगशालाएं सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा को अधिक रुचिकर बनाने में सहायक होंगी, जिससे विद्यार्थी अंग्रेजी भाषा में अपनी पकड़ बना सकें। 

विज्ञापन


शनिवार को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राजधानी शिमला के बालूगंज स्कूल में लैब शुरू की। उन्होंने बताया कि इस योजना को बजट उद्घोषणा के अनुरूप शिक्षा विभाग की ओर से क्रियान्वित किया जा रहा है।

प्रदेश की 36 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में इसे स्थापित किया गया है, जहां आईसीटी द्वितीय चरण की मूलभूत सुविधाएं तथा व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन

योगशाला में उपलब्ध होगा ये सॉफ्टवेयर

उन्होंने कहा कि इस प्रयोगशाला में सॉफ्टवेयर के माध्यम से वीडियो, भाषा पहचानकर्ता, सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने का कौशल विद्यार्थियों काे उपलब्ध होगा।

उन्होंने परियोजना निदेशक आशीष कोहली के इस दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना भी की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बालूगंज स्कूल में विद्यार्थियों से बातचीत भी की तथा इस कार्यक्रम के प्रति जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जल्द ही शिमला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालूगंज, टूटीकंडी, संजौली, लक्कड़ बाजार, फागली, लालपानी और छोटा शिमला में परस्पर अंग्रेजी बोलने की प्रतियोगिताएं भी की जाएंगी, जहां अंग्रेजी भाषा प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं ।

 
विज्ञापन

इन स्कूलों में खुली इंग्लिश लैब

जिला शिमला में बालूगंज, लालपानी, क्यार कोटी, केलवी, जिला बिलासपुर में दसलेहड़ा, घुमारवीं (छात्रा), बंदला, जिला चंबा में भरमौर (छात्रा), हिमगिरी, किहार, जिला हमीरपुर में बड़सर, बीड बघेरा, हमीरपुर (छात्र), जिला कांगड़ा में जसूर, ज्वालामुखी (छात्रा), रैहन, दैहण, द्रंग, जमानाबाद, जिला किन्नौर में

उरनी, जिला कुल्लू में मोहल, फोजल, लुहरी, जिला मंडी में करसोग, बागा चनोगी, भंगरोटू (छात्रा), गडा गुसांई, जिला सिरमौर में बासनी, मोगीनंद, बकरास, जिला सोलन में बथलांग, भोजनगर, सायरी और जिला ऊना में बडेहरा, अंदौरा और कुथर कलां स्कूल में इंग्लिश लैब स्थापित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें