फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइटीआई होल्डर के लिए रोजगार का मौका, यहां आइए

Sun, 23 Nov 2014 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई होल्डर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा। हिमाचल प्रदेश रोजगार विभाग के माध्यम से इंदौरा में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


26 नवंबर को आयोजित होने वाले मेले में देश-विदेश की कंपनियां भाग लेंगी। इसमें कंपनियां बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लेंगी और चयनित युवाओं को नौकरी देंगी।

रोजगार कार्यालय इंदौरा में एक दिवसीय रोजगार मेले में पांचवीं, आठवीं, दसवीं, जमा दो पास और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फि टर, टर्नर, मशीनिस्ट, मोटर व्हीकल मेकेनिक और बी. फार्मा होल्डर के साथ स्नातक पास भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बड़ी कंपनियों में मिलेगी नौकरी

मेले में अब तक 13 औद्योगिक संस्थानों ने भाग लेने के लिए सहमति दी है। इसमें मैसर्ज पैनेसिया लिमिटेड, विप्रो लिमिटेड, ओसवाल ग्रुप, जॉनसन एंड जॉनसन, पी एंड जी, जूपिटर सोलन पॉवर लिमिटेड आदि शामिल हैं।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी जेएस पटियाल ने बताया कि इच्छुक एवं योग्य पुरुष एवं महिलाएं सभी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र, रोजगार कार्यालय के प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें