फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी बीमा निगम: पैसे लेने के लिए कामगारों को नहीं काटने होंगे चक्कर

Wed, 10 Jan 2024 11:18 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

बद्दी, नालागढ़, परवाणू, मेहतपुर, कालाअंब, पांवटा साहिब और मंडी में हैं। यहां पर संबंधित क्षेत्र के कामगार अपने नकद हित लाभ के लिए आते थे, लेकिन ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से कामगारों इसके लिए कार्यालय के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। 
विज्ञापन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब कर्मचारी बीमा निगम के कामगारों का पैसा सीधा उनके खातों में जमा होगा। पैसा लेने के लिए कामगारों अब कार्यालय में आने की जरूरत नहीं है। निगम के प्रदेश में सात शाखा कार्यालय हैं। बद्दी, नालागढ़, परवाणू, मेहतपुर, कालाअंब, पांवटा साहिब और मंडी में हैं। यहां पर संबंधित क्षेत्र के कामगार अपने नकद हित लाभ के लिए आते थे, लेकिन ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से कामगारों इसके लिए कार्यालय के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। कार्यालय आने के लिए उन्हें पहले कंपनी से अवकाश भी लेना पड़ता था लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


प्रदेश में चार लाख कामगार/कर्मचारी बीमा निगम में पंजीकृत है। इन कामगारों को निगम समय पर नकद हितलाभ देता है। पहले पैसा लेने के लिए कामगार आफिस के चक्कर काटते थे। उन्हें कंपनी से अवकाश लेना पड़ता था। कार्यालय में सभी प्रमाणपत्र जमा करवाने के बाद भी पैसा लेने के लिए कई-कई चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब जहां सभी प्रमाणपत्र ऑन लाइन जमा करवा सकते हैं, वहीं पैसा भी ऑनलाइन ही उनके खाते में पहुंच रहा है। कामगारों को बीमारी की हालत में, चोट लगने पर, महिला कामगारों को प्रसव के दौरान अवकाश लेने पर नकद हित लाभ मिलते हैं।


कामगारों को नकद हितलाभ लेने के लिए आने-जाने में समय खर्च होता था। कंपनी की ओर से अवकाश भी लेना पड़ता था। अब इस झंझट को निगम ने समाप्त कर दिया है। निगम अब अवकाश का पैसा, स्थायी अपंग हित लाभ, अस्थायी अपंग हित लाभ और प्रसव के दौरान महिला कामगारों को मिलने वाले अवकाश का पैसा आन लाइन उनके खाते में जा रहा है। - संजीव कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, ईएसआईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें