फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Electricity production: हिमाचल में बिजली उत्पादन 10 फीसदी घटा, नवंबर में ही खरीद शुरू

Fri, 22 Nov 2024 10:13 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला

सार

 उत्पादन में गिरावट के कारण इस बार नवंबर में ही बाहर से बिजली की खरीद करनी पड़ रही है। हिमाचल उत्तरी ग्रिड से रोज 100 लाख यूनिट बिजली खरीद रहा है। 
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी न होने से जल विद्युत परियोजनाओं में बीते साल के मुकाबले उत्पादन 10 फीसदी तक घट गया है। उत्पादन में गिरावट के कारण इस बार नवंबर में ही बाहर से बिजली की खरीद करनी पड़ रही है। हिमाचल उत्तरी ग्रिड से रोज 100 लाख यूनिट बिजली खरीद रहा है। 96 लाख यूनिट बिजली पंजाब और दिल्ली दे रहे हैं। कुल 196 लाख यूनिट बिजली का इंतजाम इन दिनों बाहरी राज्यों से हो रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: डिजिटल अरेस्ट कर युवक से ठगे 17.50 लाख, जानें पूरा मामला

हिमाचल में रोज 360 लाख यूनिट बिजली की मांग है। पिछले साल नवंबर में 100 लाख यूनिट बिजली खरीदने की नौबत नहीं आई थी। इस बार उत्पादन में कमी से नवंबर में ही बिजली खरीदने को मजबूर होना पड़ा है। मानसून में 18 फीसदी कम बादल बरसे हैं। अक्तूबर-नवंबर में अभी तक बारिश नहीं हुई है, ऐसे में प्रदेश के कई क्षेत्रों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। विद्युत बोर्ड की अपनी परियोजनाओं में ही 24 लाख यूनिट बिजली पैदा हो रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

जलस्रोत जमना भी उत्पादन घटने का बड़ा कारण
जलस्तर में कमी आने के अलावा जलस्रोत जमने के कारण भी बिजली उत्पादन कम हुआ है। इन दिनों प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात का तापमान माइनस में पहुंच गया है। इस कारण जलविद्युत परियोजनाओं के मुख्य स्रोत तक छोटे स्रोतों से आने वाले पानी में कमी दर्ज हुई है। छोटे स्रोतों में पानी जमना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें