राज्य बिजली बोर्ड की ओर से अपने भर्ती संबंधी लंबित मामले जिनमें पहले से ही श्रेणी तीन, श्रेणी चार (तकनीकी) पदों के लिए आवेदन कर्ताओं से दैनिक वेतन भोगी आधार पर गैर तकनीकी चतुर्थ श्रेणी के पद पर भर्ती के लिए स्वेच्छा (आप्शन) मांगी गई थी।
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने अनुकंपा रोजगार नीति में निर्धारित पदों पर नियुक्ति संबंधी दस्तावेज जमा करवाने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल निर्धारित कर दी है। बोर्ड की ओर से अपने भर्ती संबंधी लंबित मामले जिनमें पहले से ही श्रेणी तीन, श्रेणी चार (तकनीकी) पदों के लिए आवेदन कर्ताओं से दैनिक वेतन भोगी आधार पर गैर तकनीकी चतुर्थ श्रेणी के पद पर भर्ती के लिए स्वेच्छा (आप्शन) मांगी गई थी।
विज्ञापन
ऐसे आवेदन कर्ताओं से अपने संबंधित विद्युत कार्यालयों जहां उन्होंने पूर्व में अपने दस्तावेज जमा करवाए थे, उन्हीं संबंधित कार्यालयों में स्वेच्छा प्रपत्र व अन्य संबंधित दस्तावेज जमा करवाने के लिए कहा गया था। ऐसे पहले से ही आवेदन कर चुके आवेदन कर्ताओं को बोर्ड ने यह एक और अंतिम मौका देते हुए अपनी स्वेच्छा और अन्य दस्तावेज जमा करने की तिथि को 5 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।