फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: छह ग्रीन कॉरिडोर समेत 26 रूटों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, बेरोजगार युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

Sat, 09 Dec 2023 12:14 PM IST
Krishan Singh सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

 प्रदेश के छह ग्रीन कॉरिडोर समेत 26 रूटों पर जल्द इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। प्रदेश सरकार पहली बार प्राथमिकता के आधार पर बेरोजगार युवाओं को 30 सीटर इन बसों के रूट आवंटित करेगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी की विद्युत चालित बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में जल्द पंजाब के किरतपुर से केलांग (जिंगजिंगबार), परवाणू से काजा और शिमला से चंबा सहित अन्य लंबी दूरी वाले रूटों पर भी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। प्रदेश के छह ग्रीन कॉरिडोर समेत 26 रूटों पर जल्द इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। प्रदेश सरकार पहली बार प्राथमिकता के आधार पर बेरोजगार युवाओं को 30 सीटर इन बसों के रूट आवंटित करेगी।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा चार रूट जिला कांगड़ा आरटीओ के लिए तय किए गए हैं। वहीं अन्य जिला के आरटीओ को भी इसमें रूट मिलेंगे। अभी तक इलेक्ट्रिक बसें निजी ट्रांसपोर्टरों के पास नहीं हैं। पहली बार प्रदेश में बेरोजगार युवा या निजी बस ऑपरेटरों को विद्युत चालित बसों के रूट दिए जाएंगे। बस की खरीद पर सरकार बेरोजगार युवाओं को 50 फीसदी तक छूट देगी।

एक बस की कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये है। यह बस 60 लाख रुपये तक पड़ेगी। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि युवाओं को किस आधार पर ये बसें दी जाएंगी। इसमें पर्ची सिस्टम से रूट दिए जाएंगे या फिर कोई अन्य तरीका होगा, इसके लिए जल्द सरकार निर्णय लेगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन गोपाल शर्मा ने बताया कि 10 दिसंबर के बाद रूट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


ये रूट होंगे ग्रीन कॉरिडोर
छह ग्रीन कॉरिडोर रूटों में परवाणू-नालागढ़-ऊना-हमीरपुर-देहरा-अंब-मुबारकपुर-संसारपुर-नूरपुर, पांवटा-नाहन-सोलन-शिमला, परवाणू-सोलन-शिमला-रामपुर-पिओ-काजा-लोसर, शिमला-बिलासपुर-हमीरपुर-कांगड़ा-नूरपुर-चंबा, मंडी-जोगिंद्रनगर-पालमपुर-धर्मशाला-पठानकोट और किरतपुर-बिलासपुर-मंडी-कुल्लू-केलांग-जिंगजिंगबार शामिल हैं।

ये होंगे अन्य रूट
अन्य रूटों में नालागढ़-ऊना, हमीरपुर-ज्वालाजी, ऊना-चिंतपूर्णी, सोलन-शिमला, पांवटा-नाहन, परवाणू-सोलन, रामपुर-नारकंडा, कांगड़ा-नूरपुर, घुमारवीं-हमीरपुर, मंडी-जोगिंद्रनगर, पालमपुर-धर्मशाला, बिलासपुर-मंडी और मंडी-कुल्लू शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें