फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी साल की रणनीति: सीएम जयराम ने 16 जनवरी को पीटरहॉफ में बुलाई विधायक दल की बैठक

Wed, 12 Jan 2022 09:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला में 16 जनवरी को भाजपा विधायक दल की एक बैठक बुलाई गई है। नए साल में भाजपा विधायक दल की यह पहली बैठक होगी। सीएम जयराम ठाकुर इसमें विधायक प्राथमिकता योजनाओं बैठकों के बारे में भी चर्चा करेंगे।   
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 16 जनवरी को पीटरहॉफ शिमला में भाजपा विधायक दल की एक बैठक बुलाई है। नए साल में भाजपा विधायक दल की यह पहली बैठक होगी। सीएम जयराम ठाकुर इसमें विधायक प्राथमिकता योजनाओं बैठकों के बारे में भी चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वार्षिक बजट वर्ष 2022-23 के लिए विधायक प्राथमिकता निर्धारण के लिए बैठकें 17 और 18 जनवरी में होंगी। यह भी राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होने जा रही है। चूंकि सभी जिलों के विधायक प्राथमिकता बैठकों के लिए शिमला आ ही रहे हैं तो ऐसे में यह बैठक आसानी से हो पा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विधानसभा के चुनावी साल में विधायकों को अधिक सक्रियता से काम करने के बारे में निर्देश जारी करेंगे। यह मालूम रहे कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी सभी विधायकों को  पिछले चार साल का रिपोर्ट कार्ड देने को कहा है। कई विधायकों को चुनावी वर्ष शुरू होते ही अभी से टिकट कटने की आशंका है। इस बैठक में कोविड की तीसरी लहर के चलते विधानसभा हलकों में भी बेहतरीन कार्य करने के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर निर्देश जारी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें