फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा सत्र: प्रश्नकाल में सीएम जयराम ने ली चुटकी, बोले- ऐसा बता रहे कि सिद्धू-चन्नी सब हार गए

Thu, 10 Mar 2022 09:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

सड़कों की स्थिति पर जब नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और अन्य विधायक सवाल पूछ रहे थे तो मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए चुनावी नतीजों पर चुटकी कि ऐसा बता रहे हैं कि सिद्धू-चन्नी सब हार गए हैं। 
विज्ञापन
सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो मंत्री और विधायक चुनावी नतीजों की टोह लेते रहे। सड़कों की स्थिति पर जब नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और अन्य विधायक सवाल पूछ रहे थे तो मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए चुनावी नतीजों पर चुटकी कि ऐसा बता रहे हैं कि सिद्धू-चन्नी सब हार गए हैं। इस बीच मुकेश अग्निहोत्री ने अनुपूरक सवाल करते हुए कहा कि सीएम को खुशी कुछ और है। इतने गंभीर मामले को वह हल्के में ले रहे हैं। इस पर सीएम ने भी चुटकी की कि नेता प्रतिपक्ष की परेशानी कुछ और है। 

विज्ञापन


दोनों ही दलों के विधायक भी भीतर और बाहर जाकर एक-दूसरे की टोह लेते रहे। यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की बढ़त से सदन में भाजपा विधायकों के चेहरे खिल उठे। कांग्रेस विधायकों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच आईं। जुब्बल-कोटखाई के कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने तो चुनावी नतीजों की ओर इशारा कर यहां तक कहा कि आज सरकार खुश भी बहुत है। जरूर किसानों के लिए सरकार कुछ करे। किसानों की मुआवजे की नीति सही नहीं है। एंटी हेलनेट की तरह एंटीहेलगन पर भी उपदान मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें