फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आप की बंपर जीत: हिमाचल के ब्रह्म शंकर जिम्पा बने होशियारपुर के विधायक

Thu, 10 Mar 2022 08:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)

सार

ब्रह्म शंकर का पैतृक गांव हिमाचल के संघनई में है। गांव में होने वाले भंडारे में अभी भी उनका परिवार यहां शिरकत करने आता है। ग्राम पंचायत संघनई के पूर्व प्रधान संदीप शर्मा ने बताया कि ब्रह्म शंकर की इस शानदार जीत पर गांव के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रह्म शंकर जिम्पा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट के संघनई गांव से संबंध रखने वाले ब्रह्म शंकर जिम्पा भी शामिल हैं। उन्होंने होशियारपुर विधानसभा सीट से पंजाब सरकार में उद्योग मंत्री रहे सुंदर श्याम अरोड़ा को करीब 17500 मतों से हराया। इससे संघनई में दिवाली जैसा माहौल है।

विज्ञापन


ब्रह्म शंकर के पिता स्व. कुंभकरण दास रोजगार के लिए होशियारपुर गए और वहां एक दुकान की। व्यवसाय के चलते उनका परिवार भी वहीं बस गया। अरोड़ा के साथ उनकी नजदीकियां रहीं। जिम्पा कांग्रेस से ही होशियारपुर में पार्षद भी रहे। बीच में अरोड़ा के साथ उनके रिश्तों में खटास आने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। 

आम आदमी पार्टी ने जीतीं 92 सीटें
 पंजाब में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज मात खा गए हैं। आप को प्रचंड बहुमत के बाद पूरे पंजाब के आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पंजाब में सभी 117 सीटों के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी 92 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं कांग्रेस को 18 सीट मिली हैं। दो सीट भाजपा, तीन अकाली दल और एक-एक सीट बसपा और निर्दलीय को मिली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें