रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अलावा किन्नौर और आनी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री विक्रमादित्य की जीत पक्की करने के लिए जमकर मतदान देकर लीड दिलाई, लेकिन इससे विक्रमादित्य सिंह की सीट नहीं बच सकी। गृह क्षेत्र होने पर सुबह के समय कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और जोश देखा गया देर शाम यह जोश मायूसी में तबदील हो गया। सुबह 8:00 बजे पद्म छात्र स्कूल रामपुर में मतगणना के रुझान आने शुरू हुए तो कार्यकर्ता उत्साहित थे। लेकिन, ओवरऑल कंगना की बढ़त पहले राउंड से ही रही। नतीजे आते ही रामपुर बाजार में एक दम से सन्नाटा पसरा रहा।
आठवें राउंड में कंगना को 1,435 जबकि विक्रमादित्य सिंह 2,744, 9वें राउंड में कंगना को 1,091 जबकि विक्रमादित्य सिंह को 2,261, दसवें राउंड में कंगना को 1,161 जबकि विक्रमादिय सिंह को 2,455, 11वें राउंड में कंगना को 1,120 और विक्रमादित्य सिंह को 2,332, 12वें राउंड में कंगना को 1,710 और विक्रमादित्य सिंह को 2,220, 13वें राउंड में 761 और विक्रमादित्य सिंह को 1,616, 14वें राउंड में कंगना को 1,323 और विक्रमादित्य सिंह को 3,036, 15वें राउंड मेेें कंगना को 1,226 जबकि विक्रमादित्य सिंह को 2,730, 16वें राउंड में कंगना को 552 और विक्रमादित्य सिंह को 1,453 वोट पड़े। रामपुर में हर राउंड में विक्रमादित्य कंगना से आगे रहे।