चुनाव हारने के बाद गंगू राम मुसाफिर ने कहा कि जिन लोगों ने मेरा साथ दिया उनका सदैव ऋणी रहूंगा। जनता का फैसला सिर आंखों पर। सरकार ने धन बल का प्रयोग किया। पाइपें बांट कर प्रलोभन दिया गया। वहीं उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद शिमला में मुख्यमंत्री आवास पर जश्न मनाया जा रहा है।
लोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को बधाई दे रहे हैं। भाजपा की जीत से कांग्रेस खेमे में मायूसी छा गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सरकार में होने का फायदा उठाकर जमकर आचार संहिता का उल्लंघन किया। कांग्रेस को धर्मशाला में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के भीतरघात ने भी नुकसान पहुंचाया जिसकी वजह से भाजपा को जीत मिली।
दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा जीत कर भी हार गई है क्योंकि दोनों उपचुनावों में भाजपा के विरोध में अधिक मत पड़े हैं जिससे यह सिद्ध होता है कि प्रदेश की जनता भाजपा के विरोध में है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी का पूरा ध्यान संगठन के निर्माण पर होगा।
नाम पार्टी प्राप्त मत
विशाल नैहरिया भाजपा 23,498
राकेश चौधरी आजाद 16,740
विजय इंद्र कर्ण कांग्रेस 8212
पुनीश शर्मा आजाद 2345
मनोहर धीमान आजाद 887
निशा कटोच आजाद 435
सुभाष चंद शुक्ला आजाद 368
नोटा 430
वोट रद्द 24
कुल वोट 52915
नाम पार्टी प्राप्त मत
रीना कश्यप भाजपा 22167
जीआर मुसाफिर कांग्रेेस 19359
दयाल प्यारी आजाद 11698
सुरेंद्र पाल आजाद 292
पवन कुमार आजाद 428
नोटा 318
रद्द 47
कुल वोट 54262