कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंद्र कर्ण (फाइल फोटो)
धर्मशाला उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंद्र कर्ण की जमानत जब्त हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार को कुल पड़े 52,939 वोट का छठा हिस्सा भी नहीं मिल पाया। भाजपा ने धर्मशाला उपचुनाव में 6758 वोट से जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार विशाल नैहरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार को 6758 वोटों से पराजित किया, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंद्र कर्ण को सिर्फ 8212 वोट ही मिले।
एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी हरीश गज्जू ने धर्मशाला कॉलेज में प्रयास भवन में चल रही मतगणना पूरी होने के बाद उपचुनाव के परिणाम की घोषणा की। वहीं, आजाद प्रत्याशी पुनीश शर्मा को 2345, स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार को 887, निर्दलीय प्रत्याशी निशा कटोच को 435, सुभाष चंद शुक्ला को 368 वोट मिले। 430 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है।